भारत की यात्रा टालने के बाद एलन मस्क अचानक चीन पहुंचे: रिपोर्ट
'रॉयटर्स' के मुताबिक, टेस्ला के सीईओ एलन मस्क रविवार को अचानक चीन दौरे पर पहुंच गए। चीन को इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता टेस्ला का दूसरा सबसे बड़ा बाज़ार माना जाता है। इससे पहले मस्क ने टेस्ला से जुड़े बड़े दायित्वों का हवाला देते हुए अपनी भारत यात्रा को स्थगित कर दिया था। मस्क 21-22 अप्रैल को भारत आने वाले थे।
read more at TimesNow नवभारत


