Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

भारत की रेटिंग को मॉर्गन स्टैनली ने अपग्रेड कर किया 'ओवरवेट', चीन की घटाई

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Thursday, 3 August, 2023
निवेश फर्म मॉर्गन स्टैनली ने भारत की रेटिंग को अपग्रेड कर 'ओवरवेट' कर दिया है जबकि चीन की रेटिंग को घटाकर 'इक्वल-वेट' किया है। फर्म के ऐनालिस्ट्स ने कहा, "भारत में लंबी तेज़ी की शुरुआत होने वाली है।" बकौल फर्म, भारत में ढांचागत सुधारों और आर्थिक स्थिरता से पूंजीगत व्यय और प्रॉफिट आउटलुक को सपोर्ट मिला है।