Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

भारत की शीर्ष आईटी कंपनियों की नौकरी छोड़ने वाले कर्मचारियों की दर कितनी है?

short by रौनक राज / on Thursday, 13 January 2022
भारत की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टीसीएस में नौकरी छोड़ने वाले कर्मचारियों की दर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में बढ़कर 15.3% हो गई जो इससे पिछली तिमाही में 11.9% थी। हालांकि, टीसीएस ने दावा किया कि इस इंडस्ट्री में यह सबसे कम दर है। वहीं, तीसरी तिमाही में इन्फोसिस छोड़ने वाले कर्मचारियों की दर 25.5% जबकि विप्रो में यह दर 22.7% रही।
read more at Business Insider