भारत की हार पर सत्या नडेला से पूछा गया- ऑस्ट्रेलिया को खरीद रहे हैं? उन्होंने दी प्रतिक्रिया
अमेरिकी पत्रकार कारा स्विशर के पॉडकास्ट में माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला से मज़ाक में पूछा गया 'क्या विश्व कप-2023 फाइनल में भारत की हार के बाद ऑस्ट्रेलिया को खरीदेंगे?' नडेला ने कहा, "यह ओपनएआई को खरीदने जैसा होगा। ये दोनों संभव नहीं लेकिन हम ओपनएआई के साथ साझेदारी व ऑस्ट्रेलियाई टीम के क्रिकेट खेलने का आनंद ले सकते हैं।"
read more at Moneycontrol


