भारत के किन राज्यों में बेरोज़गारी दर है सबसे अधिक और कहां है सबसे कम?
सीएमआईई द्वारा जारी किए गए ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, नवंबर 2022 में बेरोज़गारी दर के मामले में हरियाणा (30.6%) देश में पहले स्थान पर था। इसके बाद राजस्थान (24.5%), जम्मू-कश्मीर (23.9%), बिहार (17.3%) और त्रिपुरा (14.5%) का स्थान रहा। इसके अलावा सबसे कम बेरोज़गारी दर वाले राज्य छत्तीसगढ़ (0.1%), उत्तराखंड (1.2%), ओडिशा (1.6%), कर्नाटक (1.8%) और मेघालय (2.1%) थे।


