भारत के खिलाफ टी20I सीरीज़ से बाहर हुए ऑस्ट्रेलिया के स्टार्क, मार्श और मार्कस स्टॉयनिस
ऑस्ट्रेलिया के मिचल स्टार्क, मिचल मार्श और मार्कस स्टॉयनिस को भारत के खिलाफ आगामी टी20I सीरीज़ से बाहर रखा गया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुताबिक, स्टार्क (घुटने), मार्श (ऐंकल) और स्टोइनिस (साइड) को मामूली चोटें हैं और उनकी जगह नेथन एलिस, डेनियल सैम्स और शॉन ऐबट ने ली है। दरअसल, 3 मैचों की यह सीरीज़ 20 सितंबर से शुरू होगी।


