भारत के खिलाफ होने वाले डब्ल्यूटीसी फाइनल से बाहर हुए ऑस्ट्रेलियाई पेसर जॉश हेज़लवुड
32 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई पेसर जॉश हेज़लवुड चोटिल होने के कारण विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल से बाहर हो गए हैं। हेज़लवुड की जगह ऑल-राउंडर माइकल नेसर को टीम में शामिल किया गया है। गौरतलब है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच डब्ल्यूटीसी फाइनल 7 से 11 जून के बीच लंदन के 'द ओवल' मैदान पर खेला जाएगा।
read more at हिन्दुस्तान


