Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

भारत के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एमएस गिल का हुआ निधन, किया गया अंतिम संस्कार

short by अभिजात कांडपाल / on Tuesday, 17 October, 2023
भारत के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त व पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉक्टर एमएस गिल का दिल्ली के एक अस्पताल में बीमारी के चलते निधन हो गया है। लोधी रोड स्थित श्मशान घाट पर सोमवार को उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। गौरतलब है कि 1996 से 2001 तक मुख्य चुनाव आयुक्त रह चुके गिल पद्म विभूषण से भी सम्मानित थे।
read more at ABP न्यूज़