भारत के मंदी में जाने का सवाल ही नहीं उठता: वित्त मंत्री सीतारमण
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को संसद में महंगाई पर बहस के दौरान कहा, "भारत में मंदी या मुद्रास्फीतिजनित मंदी का सवाल ही नहीं उठता।" उन्होंने कहा, "महामारी, (कोविड-19 की) दूसरी लहर, ओमीक्रॉन, रूस-यूक्रेन युद्ध...(इन सबके बावजूद)...हमने मुद्रास्फीति को 7% या उससे नीचे रखा है। इसे स्वीकार करना पड़ेगा।" उन्होंने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था में काफी सुधार हुआ है।


