Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में आई अब तक की सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट

short by रौनक राज / on Saturday, 9 April 2022
आरबीआई के मुताबिक, 1 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार $11.173 अरब घटकर $606.475 अरब रह गया, जो अब तक की सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट है। इस गिरावट की मुख्य वजह फॉरेन करेंसी असेट्स का $10.727 अरब घटकर $539.727 अरब रहना है। गौरतलब है, देश के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार चौथे हफ्ते गिरावट आई है।
read more at ANI News