Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

भारत के संवैधानिक मूल्यों को ध्वस्त किया जा रहा है: जहांगीरपुरी बुलडोज़र घटना पर राहुल

short by आकांक्षा भारद्वाज / on Wednesday, 20 April 2022
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिल्ली के जहांगीरपुरी में बुलडोज़र चलाए जाने पर कहा कि इससे भारत के संवैधानिक मूल्यों को ध्वस्त किया जा रहा है। बकौल राहुल, ''सरकार गरीबों और अल्पसंख्यकों को निशाना बना रही है...बीजेपी को इसके बजाय अपने दिलों से नफरत को दूर करना चाहिए।'' राहुल ने संविधान के साथ एक बुलडोज़र की तस्वीर भी शेयर की।