Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

भारत को $25 बिलियन तक की मदद देंगे: पीएम मोदी से मुलाकात के बाद एडीबी प्रेसिडेंट असाकावा

short by शिव / on Tuesday, 21 February, 2023
एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) के प्रेसिडेंट मसासुगु असाकावा ने मंगलवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। असाकावा ने कहा, "भारत वैश्विक आर्थिक महाशक्ति के रूप में उभर रहा है।" उन्होंने कहा, "भारत के विकास के लिए अगले 5 वर्षों में $25 बिलियन तक की मदद देने के एडीबी के उद्देश्य को लेकर पीएम मोदी से चर्चा की।"
read more at LatestLY