भारत को अपने ऐथलीट्स पर गर्व है: भारतीय टीम के दृष्टिबाधित टी20 विश्व कप जीतने पर पीएम
दृष्टिबाधित टी20 विश्व कप 2022 जीतने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय टीम को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट किया, "भारत को अपने ऐथलीट्स पर गर्व है। खुशी है कि हमने दृष्टिबाधित टी20 विश्व कप जीत लिया है। हमारी टीम को उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं।" गौरतलब है, भारत ने बांग्लादेश को 120 रनों से हराकर यह खिताब जीता है।
read more at Twitter


