भारत को कभी न कभी रूस और यूक्रेन में से किसी एक को चुनना होगा: अमेरिकी सीनेटर
अमेरिकी सीनेटर मार्क वॉर्नर ने कहा है कि भारत को कभी न कभी यूक्रेन और रूस में से किसी एक को चुनना होगा। उन्होंने कहा कि वह उज़्बेकिस्तान में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सामने की गई टिप्पणी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हैं। दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि यह युद्ध का युग नहीं है।


