भारत को ज़रूर मिलेगी यूएनएससी की स्थाई सदस्यता, करनी होगी और ज़्यादा मेहनत: विदेश मंत्री
भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने राजकोट (गुजरात) में एक कार्यक्रम में मंगलवार को कहा कि भारत को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की स्थाई सदस्यता ज़रूर मिलेगी। उन्होंने आगे कहा, "...लेकिन कड़ी मेहनत के बिना कुछ भी बड़ा हासिल नहीं होता है।" जयशंकर ने कहा कि इसके लिए इस बार भारत को और भी अधिक मेहनत करनी होगी।
read more at हिन्दुस्तान


