Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान जन्म हुआ था, माता-पिता मेरा नाम इंकलाब रखना चाहते थे: अमिताभ

short by तान्या झा / on Saturday, 24 December, 2022
दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने 'कौन बनेगा करोड़पति-14' के एक एपिसोड में बताया है कि उनका जन्म भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान हुआ था जिस वजह से उनके माता-पिता व रिश्तेदार उनका नाम इंकलाब रखना चाहते थे। उन्होंने आगे कहा कि कुछ समय बाद उनके घर पर एक प्रसिद्ध कवि आए थे जिन्होंने उनका नाम अमिताभ रखा था।