'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल होंगे फारूक अब्दुल्ला, कहा- एकजुट रहना समय की मांग है
नैशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने कहा है कि वह कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल होंगे क्योंकि एकजुट रहना समय की मांग है। अब्दुल्ला ने 'पीटीआई-भाषा' से बात करते हुए कहा, "जब भारत जोड़ो यात्रा लखनपुर (जम्मू-कश्मीर) पहुंचेगी...तो मैं वहां जाऊंगा और राहुल गांधी के साथ चलूंगा। हम देश की एकता और अखंडता के लिए साथ चलेंगे।"
read more at abp न्यूज़


