भारत द्वारा फ्री फायर ऐप बैन करने पर इसकी पेरेंट कंपनी ने एक दिन में गंवाए $16 अरब
भारत द्वारा 'गरेना फ्री फायर' गेम ऐप को बैन करने के बाद इसकी पेरेंट कंपनी सी लिमिटेड ने 1 दिन में लगभग $16 अरब गंवाए। यह कंपनी के बाज़ार पूंजीकरण में 1 दिन में हुआ अब तक का सबसे बड़ा नुकसान है। कंपनी ने कहा, "सी सिंगापुर की कंपनी है...भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था मिशन में भागीदारी करना हमारा लक्ष्य है।"
read more at BloombergQuint


