भारत निर्मित ड्रोन ने मणिपुर में की वैक्सीन की डिलीवरी, दक्षिण एशिया में पहली बार
स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने सोमवार को कोविड-19 वैक्सीन की डिलीवरी के लिए आईसीएमआर के ड्रोन रेस्पॉन्स ऐंड आउटरीच इन नॉर्थ-ईस्ट अभियान को लॉन्च किया। उन्होंने कहा कि पहली बार दक्षिण एशिया में वैक्सीन की डिलीवरी के लिए 'मेक इन इंडिया' ड्रोन का इस्तेमाल हुआ। बकौल मंत्री, ड्रोन ने 12-15 मिनट में 15-किलोमीटर की हवाई-दूरी तय कर वैक्सीन डिलीवर की।
read more at Hindustan Times


