भारत ने 2 रन पर 3 विकेट गंवाने के बाद वापसी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को हराया
भारत ने वनडे विश्व कप-2023 के अपने पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को 6-विकेट से हरा दिया है। भारत ने 2-रन पर 3-विकेट गंवाने के बाद वापसी करते हुए 41.2-ओवर में 200-रन का लक्ष्य हासिल किया। विराट कोहली (85) और केएल राहुल (97*) ने विश्व कप इतिहास में भारत के लिए चौथे विकेट की सबसे बड़ी साझेदारी (165-रन) का रिकॉर्ड बनाया।
read more at ESPNcricinfo


