Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

भारत ने 24 घंटों में श्रीलंका को 36,000 एमटी पेट्रोल व 40,000 एमटी डीज़ल की आपूर्ति की

short by shashank mishra / on Wednesday, 6 April 2022
भारत ने श्रीलंका में आर्थिक संकट के बीच 24 घंटों में वहां 36,000 एमटी पेट्रोल और 40,000 एमटी डीज़ल की आपूर्ति की है। श्रीलंका स्थित भारतीय उच्चायोग के मुताबिक, भारतीय सहायता के तहत विभिन्न प्रकार के ईंधन की कुल आपूर्ति अब 2,70,000 एमटी से अधिक हो गई। विदेश मंत्री जयशंकर ने ट्वीट किया, "जैसा कि हम कहते हैं, पड़ोसी पहले।"