भारत ने 4.56 लाख यात्रियों के साथ 1 दिन में सर्वाधिक घरेलू हवाई यात्रियों का बनाया रिकॉर्ड
नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को ट्वीट कर बताया कि देश में 30 अप्रैल को 1 दिन में 4.56 लाख यात्रियों ने घरेलू हवाई यात्रा की जो कोविड-19 के बाद घरेलू हवाई यात्रियों की सर्वाधिक संख्या है। उन्होंने लिखा, "भारतीय नागर विमानन क्षेत्र नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है...यह देश की वृद्धि और समृद्धि का संकेत है।"
read more at दि प्रिंट


