भारत ने अफगानिस्तान को 2,000 मीट्रिक टन गेहूं की तीसरी खेप भेजी
भारत ने मंगलवार को अफगानिस्तान के लिए मानवीय सहायता के रूप में 40 ट्रकों में 2,000 मीट्रिक टन गेहूं की तीसरी खेप रवाना की। भारत ने अटारी-वाघा बॉर्डर के ज़रिए अफगानिस्तान को यह मदद भेजी है। वहीं, सीमा शुल्क संयुक्त आयुक्त बलबीर सिंह मंगत के मुताबिक, भारत अफगानिस्तान को कुल 50,000 मीट्रिक टन गेहूं भेजेगा।
read more at Twitter


