भारत ने आर्थिक संकट का सामना कर रहे श्रीलंका को सौंपी 75 यात्री बसें
आज़ादी के बाद सबसे बड़े आर्थिक संकट का सामना कर रहे श्रीलंका को भारत ने 75 यात्री बसें सौंपी हैं। कोलंबो स्थित भारतीय उच्चायोग ने बताया कि श्रीलंका के सार्वजनिक परिवहन के बुनियादी ढांचे को मज़बूत करने के लिए 500 बसों की आपूर्ति की जाएगी। इससे पहले दिसंबर में भारत ने श्रीलंका पुलिस को 125 एसयूवी सौंपी थी।
read more at लेटेस्टली


