भारत ने एशियन गेम्स 2022 में रोइंग में जीता अपना चौथा पदक
चीन के हांगझोउ में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2022 में भारत ने रोइंग में अपना चौथा पदक जीत लिया है। भारतीय रोवर्स जसविंदर सिंह, भीम सिंह, पुनीत कुमार और आशीष ने सोमवार को पुरुषों की कॉक्सलेस 4 स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। स्पर्धा में उज़्बेकिस्तान ने स्वर्ण पदक जीता जिससे भारतीय टीम 5.85 सेकेंड पीछे रही।
read more at Asian Games 2022


