भारत ने एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ मैच में जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन आया सामने
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने एशिया कप-2022 में पाकिस्तान के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया। भारत ने अपने प्लेइंग इलेवन में दिनेश कार्तिक को बतौर विकेटकीपर शामिल किया है और ऋषभ पंत को जगह नहीं मिली है। पाकिस्तानी कप्तान बाबर आज़म ने भी टॉस के दौरान कहा कि अगर वह टॉस जीतते तो पहले गेंदबाज़ी करते।
read more at NewsBytes हिन्दी


