भारत ने ऐंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल 'हेलीना' का सफल परीक्षण किया
भारत ने सोमवार को राजस्थान के पोखरण रेंज में ऐंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल 'हेलीना' का सफल परीक्षण किया। इस मिसाइल को स्वदेश में ही विकसित एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर से लॉन्च किया गया। यह परीक्षण डीआरडीओ, सेना और वायुसेना की टीमों ने संयुक्त रूप से किया है। इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने डीआरडीओ और भारतीय सेना को बधाई दी।
read more at हिन्दुस्तान


