भारत ने गलवान घाटी में हुई झड़प को लेकर चीन की दोषारोपण वाली टिप्पणी की खारिज
भारत ने गलवान घाटी (लद्दाख) में पिछले साल हुई हिंसक झड़प के लिए भारतीय सुरक्षा बलों को दोष देने वाली चीन की टिप्पणी को शुक्रवार को खारिज कर दिया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि चीन के 'उकसाने वाले रवैये और एकतरफा कोशिशों' से शांति में बाधा पैदा हुई। बकौल बागची, इससे द्विपक्षीय संबंधों पर असर पड़ा।
read more at अमर उजाला


