भारत ने ज़मीन से हवा में मार करने वाले क्विक रिऐक्शन मिसाइल सिस्टम का सफल परीक्षण किया
डीआरडीओ और भारतीय सेना ने क्विक रिऐक्शन सरफेस टू एयर मिसाइल प्रणाली (क्यूआरएसएएम) का परीक्षण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। डीआरडीओ ने कहा, "इन परीक्षणों के दौरान मिशन के सभी लक्ष्यों को हासिल किया गया और वॉरहेड चेन समेत अत्याधुनिक निर्देशन...नियंत्रण एल्गोरिदम के साथ हथियार प्रणाली सटीकता स्थापित हुई।" बकौल डीआरडीओ, मिसाइल प्रणाली में सभी स्वदेशी उपकरण लगे हैं।
read more at भाषा


