भारत ने जी20 बैठक में भगोड़े आर्थिक अपराधियों के तेज़ प्रत्यर्पण की अपील की
भारत ने गुरुवार को गुरुग्राम में जारी जी20 देशों की बैठक में आर्थिक भ्रष्टाचार में शामिल भगोड़ों के जल्द प्रत्यर्पण और उनकी संपत्तियों को ज़ब्त करने की अपील की। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा, "इस प्रकार की घटनाओं से आर्थिक विकास और शासन पर बुरा असर पड़ता है जिससे सबसे ज़्यादा नुकसान गरीबों और पिछड़े वर्गों का होता है।"


