भारत ने तालिबान के साथ बातचीत के लिए रूस का आमंत्रण स्वीकार किया
भारत ने मॉस्को में तालिबान के साथ बातचीत करने के रूस के निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, "हमें 20 अक्टूबर को अफगानिस्तान पर मॉस्को फॉर्मैट मीटिंग का निमंत्रण मिला है। इसमें भाग लेंगे।" कतर में भारतीय राजदूत दीपक मित्तल इस साल अगस्त में दोहा में तालिबानी प्रतिनिधियों से मिले थे।


