भारत ने तीसरे टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका पर पर्याप्त दबाव नहीं डाला: सीरीज़ हारने पर कोहली
भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली ने केपटाउन में 7-विकेट से हार के बाद कहा है कि तीसरे टेस्ट के दौरान उनकी टीम ने दक्षिण अफ्रीका पर पर्याप्त दबाव नहीं डाला। बकौल कोहली, "हमने सिर्फ खेल पर ध्यान केंद्रित किया और विकेट लेने की कोशिश की।" दक्षिण अफ्रीका ने तीन मैचों की सीरीज़ को 2-1 से अपने नाम की।
read more at ANI


