Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

भारत ने थाईलैंड को हराया, लगातार चौथी बार महिला एशिया कप टी20 के फाइनल में पहुंचा

short by नूतन कुमार गुप्ता / on Thursday, 13 October, 2022
दो बार के चैंपियन भारत ने गुरुवार को पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचे थाईलैंड को 74-रनों से हराकर लगातार चौथी बार महिला एशिया कप टी20 के फाइनल में प्रवेश किया। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भारत ने 148/6 का टोटल बनाया और ओपनर शेफाली वर्मा 42-रन (28-गेंद) बनाकर टॉप स्कोरर रहीं। थाईलैंड निर्धारित 20-ओवर में 74/9 का ही टोटल बना पाया।