भारत ने पाक को हराया, एशियाड इतिहास में पुरुष कबड्डी में अपने 8वें गोल्ड मेडल के लिए खेलेगा
चीन में चल रहे 19वें एशियन गेम्स में शुक्रवार को पुरुष कबड्डी के सेमीफाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 61-14 से हरा दिया। 7 बार का चैंपियन भारत शनिवार को एशियाड के इतिहास में अपने आठवें स्वर्ण पदक के लिए खेलेगा। वहीं, भारत मौजूदा खेलों में महिला कबड्डी स्पर्धा के भी फाइनल में पहुंच गया है।
read more at Asian Games


