भारत ने पाक राजनयिक को किया तलब, सिखों पर हुए हमलों को लेकर दर्ज कराया विरोध: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत ने दिल्ली में पाकिस्तान के वरिष्ठ राजनयिक को तलब कर पड़ोसी देश में सिख समुदाय पर हुए हालिया हमलों को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया है। बकौल रिपोर्ट्स, अप्रैल से जून 2023 के बीच पाकिस्तान में सिखों पर हमले की 4 घटनाएं हुई हैं। शनिवार को पेशावर में एक सिख व्यक्ति की हत्या की गई थी।
read more at हिन्दुस्तान


