Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

भारत ने पुरुषों की एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2021 में पाकिस्तान को 3-1 से हराया

short by चंद्रमणि झा / on Friday, 17 December 2021
भारत ने शुक्रवार को पुरुषों की एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2021 के अपने तीसरे राउंड-रॉबिन चरण में पाकिस्तान को 3-1 से हरा दिया। हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर पर 2 गोल दागे। टूर्नामेंट में यह भारत की दूसरी जीत है और इससे पहले भारत ने मेज़बान बांग्लादेश को 9-0 से हराया था जबकि कोरिया के खिलाफ पहला मैच ड्रॉ रहा था।