Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

भारत ने पुलवामा आतंकी हमले के आरोपी मोहिउद्दीन औरंगज़ेब को आतंकवादी घोषित किया

short by चंद्रमणि झा / on Monday, 11 April, 2022
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सोमवार को जैश-ए-मोहम्मद से संबंधित पुलवामा आतंकी हमले के आरोपी मोहिउद्दीन औरंगज़ेब को गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, 1967 के तहत आतंकवादी घोषित किया। 2019 में पुलवामा में हुए आतंकी हमले में कम-से-कम 40 जवान शहीद हुए थे। केंद्र ने कहा कि मोहिउद्दीन प्रतिबंधित संगठन जैश-ए-मोहम्मद की ओर से भारत विरोधी आतंकी गतिविधियों में शामिल रहा है।