भारत ने वेस्टइंडीज़ के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए किया अपने प्लेइंग इलेवन का एलान
वेस्टइंडीज़ के कप्तान क्रेग ब्रैथवेट ने भारत के खिलाफ डोमिनिका में हो रहे पहले टेस्ट मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया है। भारत के लिए बल्लेबाज़ यशस्वी जायसवाल और विकेटकीपर-बल्लेबाज़ इशान किशन टेस्ट डेब्यू कर रहे हैं। शुबमन गिल तीसरे नंबर पर बल्लेबाज़ी करेंगे। भारतीय प्लेइंग इलेवन में रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा भी शामिल हैं।
read more at ESPNcricinfo


