Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

भारत ने श्रीलंका को यूनिक डिजिटल पहचान परियोजना के लिए एडवांस में ₹45 करोड़ दिए

short by अनिल कुमार / on Saturday, 5 August, 2023
भारत ने शुक्रवार को श्रीलंका को उसकी यूनिक डिजिटल पहचान परियोजना (एसएलयूडीआई) के लिए एडवांस में ₹45 करोड़ दिए। श्रीलंका के राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, यह अग्रिम धनराशि परियोजना के कार्यान्वयन के लिए आवश्यक कुल धनराशि का 15% है। गौरतलब है कि इस परियोजना का उद्देश्य नागरिकों का विवरण और बायोमेट्रिक जानकारी एकत्र करना है।