Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

भारत बंद के कारण करीब 50 ट्रेनों की आवाजाही हुई प्रभावित: रेलवे

short by सकुल गर्ग / on Monday, 27 September 2021
रेलवे के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि किसान संगठनों द्वारा केंद्र सरकार के 3 कृषि कानूनों के विरोध में बुलाए गए भारत बंद के कारण करीब 50 ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई थी और स्थिति शाम को सामान्य हुई। अधिकारी के मुताबिक, दिल्ली, अंबाला और फिरोज़पुर मंडलों में 20 से अधिक स्थानों को ब्लॉक किया गया था।
read more at PTI