भारत भी तिब्बतियों को दे स्टेपल्ड वीज़ा: खिलाड़ियों को चीन से स्टेपल्ड वीज़ा मिलने पर थरूर
वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में हिस्सा लेने जा रही भारतीय वुशू टीम की अरुणाचल प्रदेश निवासी तीन खिलाड़ियों को चीन से सामान्य वीज़ा के बजाय 'स्टेपल्ड वीज़ा' मिलने की खबरों पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने प्रतिक्रिया दी है। शशि थरूर ने कहा, "बहुत हो गया। हमें भी तिब्बत से भारतीय वीज़ा के आवेदकों को स्टेपल्ड वीज़ा देना शुरू करना चाहिए।"
read more at Hindustan Times


