भारत में 1 दिन के राजकीय शोक के दौरान आधे झुकाए गए तिरंगे की तस्वीरें सामने आईं
यूके की महारानी एलिज़ाबेथ-द्वितीय के निधन के बाद भारत में घोषित एक दिन के राजकीय शोक के मद्देनज़र रविवार को लाल किले, राष्ट्रपति भवन, संसद और अन्य सरकारी भवनों पर तिरंगा आधा झुकाया गया। केंद्र की ओर से जारी बयान के मुताबिक, रविवार को मनोरंजन से जुड़ा कोई सरकारी कार्यक्रम नहीं होगा। एलिज़ाबेथ-द्वितीय का 8 सितंबर को निधन हुआ था।
read more at Twitter


