Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

भारत में 2050 तक गरीबी खत्म होने की है उम्मीद: देश के सबसे अमीर शख्स अदाणी

short by अनिल कुमार / on Friday, 22 April, 2022
भारत के सबसे अमीर शख्स गौतम अदाणी ने अनुमान लगाया है कि 2050 तक करीब $25 ट्रिलियन की वृद्धि के साथ भारतीय अर्थव्यवस्था $30 ट्रिलियन की हो जाएगी। बकौल अदाणी, "2050 आने में अभी करीब 10 हज़ार दिन बचे हैं...ऐसे में प्रतिदिन देश की अर्थव्यवस्था में करीब $2.5 बिलियन की वृद्धि होगी...जिससे 2050 तक भारत में गरीबी खत्म हो...चुकी होगी।”