भारत में अब तक के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची बिजली की मांग
भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय ने बताया है कि शुक्रवार दोपहर 2:50 बजे तक देश में बिजली की मांग 2,07,111 मेगावाट (207 गीगावाट) पहुंच गई जो देश में बिजली की मांग का अब तक का सर्वोच्च स्तर है। विद्युत मंत्रालय ने इससे पहले बताया था कि गुरुवार को दोपहर 2:35 बजे तक बिजली की मांग 2,04,653 मेगावाट (204 गीगावाट) थी।
read more at Times Now नवभारत


