Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

भारत में कुछ लोग औपनिवेशिक नशे से दूर नहीं हुए, वे बीबीसी को एससी से ऊपर मानते हैं: रिजिजू

short by शिव / on Sunday, 22 January, 2023
केंद्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बनी बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री पर कहा है, "भारत में कुछ लोग औपनिवेशिक मानसिकता से दूर नहीं हुए हैं।" उन्होंने कहा, "वे लोग बीबीसी को भारतीय उच्चतम न्यायालय से ऊपर मानते हैं और अपने आकाओं को खुश करने के लिए देश की छवि को किसी भी हद तक गिरा देते हैं।"