भारत में कोविड-19 के दैनिक मामलों में आया 45% का उछाल, 24 घंटे में मिले 17,073 नए केस
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 17,073 नए मामले सामने आए हैं जो बीते दिन के मुकाबले लगभग 45% अधिक हैं। देश में रविवार को कोविड-19 के 11,739 मामले दर्ज हुए थे। वहीं, कुल 4,27,87,606 लोग संक्रमण से रिकवर हो चुके हैं और सक्रिय मामलों की संख्या अब बढ़कर 94,420 हो गई है।
read more at NewsBytes हिन्दी


