भारत में गुरुद्वारों के दर्शन करने आया 44 सिखों का पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल
पाकिस्तान से वाघा-अटारी सीमा के रास्ते सोमवार को 44 सिखों का प्रतिनिधिमंडल गुरुद्वारों का दौरा करने भारत पहुंचा। एक प्रतिनिधि ने एएनआई से कहा, ''हम पाकिस्तान के पेशावर, सिंध और अन्य इलाकों से दिल्ली और अमृतसर के गुरुद्वारों के दर्शन करने आए हैं।" गौरतलब है, पाकिस्तान ने हाल ही में भारतीय सिख तीर्थयात्रियों को लगभग 3,000 वीज़ा जारी किए हैं।
read more at Hindustan Times


