Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

भारत में टेस्ट मैच खेलने वाले सबसे उम्रदराज़ पेसर बने जेम्स ऐंडरसन

short by नूतन कुमार गुप्ता / on Friday, 2 February, 2024
विशाखापत्तनम में भारत-इंग्लैंड टेस्ट में मैदान पर उतरते ही पेसर जेम्स ऐंडरसन ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 22वें साल में प्रवेश कर लिया। इसके साथ ही 41 साल और 187 दिन की उम्र में ऐंडरसन भारतीय धरती पर टेस्ट खेलने वाले सबसे उम्रदराज़ तेज़ गेंदबाज़ भी बन गए। पिछला रिकॉर्ड लाला अमरनाथ (41 वर्ष और 92 दिन) के नाम था।