भारत में पहली बार मिले लिथियम के भंडार
जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (जीएसआई) ने गुरुवार को बताया कि भारत में पहली बार लिथियम के भंडार मिले हैं। जीएसआई ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के रियासी ज़िले में 59 लाख टन के लिथियम अनुमानित संसाधन (G3) का पता लगा है। भारत फिलहाल लिथियम, निकल और कोबॉट के लिए आत्मनिर्भर नहीं है। दरअसल, लिथियम ईवी बैटरी में एक मुख्य घटक है।
read more at इंडिया टीवी


