Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

भारत में पेट्रोलियम उत्पादों की खपत मार्च में 3 साल के उच्चतम स्तर पर रही

short by शुभम गुप्ता / on Monday, 11 April, 2022
पेट्रोलियम मंत्रालय की पेट्रोलियम प्लानिंग ऐंड एनालिसिस सेल के हालिया डेटा के मुताबिक, मार्च में पेट्रोलियम उत्पादों की कुल खपत 1.94 करोड़ टन रही जो मार्च 2019 के बाद सर्वाधिक है। देश में सर्वाधिक इस्तेमाल किए जाने वाले ईंधन डीज़ल की मांग 6.7% बढ़कर 77 लाख टन रही। वहीं, पेट्रोल की बिक्री 6.1% बढ़कर 29.1 लाख टन रही।